बिहटा: बिहटा के विभिन्न गांवों का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण
Bihta, Patna | Feb 5, 2024 बिहटा प्रखंड के विभिन्न गांवों का केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय टीम ने सदीसोपुर व पैनाठी सहित कई गांवों के स्कूलों व स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया साथ ही थाने का भी निरीक्षण कर जानकारियां लीं। निरीक्षण में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के अध्ययनकर्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह व एएसपी दीक्षा समेत कई लोग मौजूद रहे।