कनवास: धूलेट क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा पुनः शुरू, ग्रामीणों और यात्रियों को मिली बड़ी राहत, बस चालक का किया गया स्वागत
Kanwas, Kota | Apr 1, 2026 कनवास के धूलेट क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित रोडवेज बस सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। दरा, कनवास, धूलेट, खानपुर और इकलेरा रूट पर बसों का संचालन शुरू होने से स्थानीय निवासियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इस दौरान बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ईश्वर सेन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूलेट में बस के चालक और कंडक्टर का माला पहनाकर स्वागत किया