कन्नौज: पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र प्रदर्शनी का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी अमित कुमार आनंद, आयोजन 31 अक्टूबर तक होगा
कन्नौज पुलिस के द्वारा पुलिस लाइन में शस्त्र प्रदर्शनी आयोजित की गई है इस प्रदर्शनी में पुलिस विभाग से जुड़े कई आधुनिक हथियारों को रखा गया है खास बात यह है कि इस प्रदर्शनी में स्कूली बच्चे और आम जनता भी जाकर पुलिस के हथियारों को देख सकती है। 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच पुलिस विभाग के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।