घोड़ाडोंगरी: अनुसूचित जनजाति बोर्ड के सदस्य, पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने रानीपुर के ऐतिहासिक पुलिस म्यूजियम का निरीक्षण किया
अनुसूचित जनजाति बोर्ड के सदस्य एवं घोड़ाडोंगरी विधानसभा के पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानीपुर स्थित ऐतिहासिक पुलिस म्यूजियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने म्यूजियम में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वहां संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों एवं पुरानी वस्तुओं का अवलोकन किया।