फर्रुखाबाद: शहर में बिजली की समस्या को लेकर विकास मंच ने बिजली विभाग कार्यालय पर अधिशाषी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद शहर में 4 दिन से लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्याओं को लेकर विकास मंच जिलाध्यक्ष भइयन मिश्रा अन्य लोग भोलेपुर स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे। अधीक्षण अभियंता न होने पर अधिशासी अभियंता शहरी को मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन सौंपा है। बताया कि लगातार बिजली की कटौती हो रही है। भीषण गर्मी में शहर के लोग परेशान है बताया बिजली बिल भी अधिक आ रहा है।