अशोक नगर: सांदोह गांव में गाली-गलौज करने से मना करने पर युवक ने 45 वर्षीय व्यक्ति से की मारपीट, घायल
अशोकनगर जिले के सांदोह गांव में एक व्यक्ति के साथ युवक ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया । मिली जानकारी के अनुसार सांदोह निवासी रामचरण पुत्र रंधीरा अहिरवार उम्र 45 वर्ष के साथ गांव के ही अनूप ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। घायल ने बताया कि रविवार को सुबह 11:00 बजे अनूप उसे गाली दे रहा था।