सेन्हा: कुंदगढ़ी मोड़ पर सड़क हादसे में दंपति की मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का आक्रोश,मुआवजे की मांग को लेकर घंटों जाम रहा एनएच।
सेन्हा थाना क्षेत्र के कुंदगढ़ी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत के बाद बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग एनएच को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सेन्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार के बच्चों तथा ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।