बहराइच: समसा तरहर में घर पर काम करते समय चचेरी बहनों पर सियार ने किया हमला, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
बहराइच जिले में घर पर काम करते समय दो चचेरी बहनों पर सियार ने हमला कर दिया। जिससे दोनों बहने घायल हो गई। दोनों को स्थानीय सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। रिसिया थाना क्षेत्र के समसा तरहर की रहने वाले हैं।