बहराइच: बभनी सईदा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, काम से घर जाते समय हुआ हादसा
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी सईदा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।