बहराइच: रिसिया मोड़ के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान व्यक्ति की हुई मौत
बहराइच जिले में टेढ़े जो निवासी नकहुआ थाना खैरीघाट के रहने वाले थे। वह रिसिया मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।