गुनौर: प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला के लिए डायल 112 बनी देवदूत, समय पर पहुंचाया अस्पताल
Gunnor, Panna | Aug 19, 2026 गुन्नौर। पटना कला तिराहा से वापस गुन्नौर लौट रही डायल 112 की एफआरवी टीम ने रास्ते में प्रसव पीड़ा से परेशान महिला की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। रास्ते में एक जीप खराब होने के कारण महेवा निवासी पुष्पेंद्र पटेल की पत्नी श्रीमती सुधा पटेल परेशान हालत में मिलीं।