साइबर सेल जनपद जालौन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर APK फाइल के माध्यम से हुई ₹2,13,128/- रूपये की साइबर ठगी की धनराशि में से 1,67,128/- रूपये पीड़ित के खाते में वापस कराकर चेहरे पर लौटाई मुस्कान ।
साइबर सम्बन्धी बढ़ते अपराधों के रोकथाम एवं बचाव हेतु श्रीमान पुलिस महानिदेशक, साइबर यू0पी0 लखनऊ श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक झांसी, परिक्षेत्र झांसी श्री आकाश कुलहरि एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द रावत के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में जनपद जालौन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपदीय साइबर सेल जनपद जालौन स्थान उरई के प्रभारी श्री चन्द्रदेव यादव के नेतृत्व में जनपदीय साइबर सेल द्वारा साइबर NCRP पोर्टल में प्राप्त शिकायत संख्या- 33110260299199 में आवेदक श्री विपुल महेश्वरी पुत्र प्रेम प्रकाश महेश्वरी नि0 कालपी रोड थाना को0 उरई जनपद जालौन से रुपये 2,13,128/- का फ्राड APK फाइल के माध्यम से हुआ जिस पर त्वरित कार्यवाही कर बैंक को मेल कर व बैंक से समन्वय स्थापित कर 1,67,128/- रूपये आवेदक के खाते वापस कराये गये तथा 46,000/- रूपये फ्रॉडस्टर के खाते में सीज कराये गये हैं ।
जनपदीय साइबर सेल की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित को आर्थिक राहत प्राप्त हुई है । साइबर अपराधों के विरुद्ध जनपद जालौन पुलिस की प्रतिबद्धता तथा पीड़ितों की सहायता हेतु किये जा रहे निरन्तर प्रयासों का यह एक महत्वपूर्ण उदाहरण है ।
कुल बरामद धनराशि – 2,13,128/-रुपये
धनराशि वापस कराने वाली टीम-
1. निरीक्षक श्री चन्द्रदेव यादव, प्रभारी जनपदीय साइबर सेल
2. उ0नि0 श्री अजीत शर्मा
3. उ0नि0 श्री जगवीर सिंह
4. मु0आ0 श्री पप्पू लाल एवं समस्त जनपदीय साइबर सेल टीम ।
Madhogarh, Jalaun | Nov 12, 2026