हनुमानगढ़: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नकली मावे की आशंका में की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल के पास बरामद किया मावा और रसगुल्ले
त्योहारी सीजन से पहले जंक्शन में बसों के जरिए मावे और मिठाइयों की सप्लाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग को मिल रहे इनपुट के आधार पर टीम ने जंक्शन बस स्टैंड पर करीब तीन घंटे तक निगरानी रखी। स्वास्थ्य विभाग की टीम के बस स्टैंड पहुंचने की भनक लगते ही मावा लेने वाला कोई दुकानदार वहां नहीं पहुंचा।