मांझी: मांझी थाना बाजार में मां दुर्गा का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
Manjhi, Saran | Oct 17, 2026 मांझी थाना बाजार पर शनिवार की देर शाम करीब 7:00 बजे मां दुर्गा की प्रतिमा के पट खुलते ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्ति में हो उठा। पट खुलने के साथ ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की आवा जाही बढ़ गई और भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।