जोधपुर: मंडोर उद्यान से दो रोज पूर्व प्राचीन मंदिर से चोरी हुई चामुंडा माता की मूर्ति हुई बरामद
कुछ रोज पहले मंडोर उद्यान के प्राचीन दुर्ग से चामुंडा माता मंदिर से चुराई गई माता की मूर्ति दो दिन बाद पुलिस ने राजसमंद गूगली गांव से की बरामद, चोरों ने मूर्ति चुराकर अपने ही गांव में बने मंदिर में स्थापित कर दी थी, जहां पहले से ही दो मूर्तियां स्थापित थी। पुलिस की टीम टीम दो लोगों को गिरफ्तार करके मूर्ति लेकर जोधपुर पहुंच गई, पुलिस अनुसंधान में जुटी है।