करहल: करहल तहसील में एक महिला ने बुजुर्ग पर जमकर बरसाए डंडे, डंडे बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
करहल तहसील में मामूली बात को लेकर एक महिला ने बुजुर्ग पर जमकर डंडे बरसा दिए। वहीं बुजुर्ग पर डंडे बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद करहल थाना पुलिस ने एक लेखपाल सहित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।