कोलेबिरा: दिलीप तिर्की का आरोप: तामड़ा नदी से अवैध बालू उठाव, पुल निर्माण पर खतरा और स्टॉक में गड़बड़ी की जांच की मांग
दिलीप तिर्की ने शनिवार रात 9 बजे बताया कि तामड़ा नदी से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उठाव हुआ है। पहले जहां नदी बालू से भरी थी, अब सिर्फ मिट्टी बची है। उन्होंने कहा कि इससे प्रस्तावित पुल निर्माण पर खतरा है। साथ ही बालू घाट के ठेकेदारों के स्टॉक पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की।