बकावंड: बस्तर ब्लॉक के 12 मोतियाबिंद मरीजों का महारानी अस्पताल में सफल ऑपरेशन, डॉ. सरिता थॉमस ने दी आंखों की देखभाल की जानकारी
*जगदलपुर।* बस्तर ब्लॉक के मोतियाबिंद के मरीजों के लिए राहत की खबर है। महारानी अस्पताल में हुए सफल ऑपरेशन के बाद 12 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। ऑपरेशन के पश्चात सभी मरीजों को एंबुलेंस से उनके घर-घर तक पहुंचाया गया। डॉक्टर सरिता थॉमस ने सफल ऑपरेशन के बाद मरीजों की जांच की और उन्हें सावधानी बरतने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने आंखों की देखभाल,