पीरो: पीरो में उमड़ा जनसैलाब, 'भरत तिवारी अमर रहें' के नारों से गूंजा शहर, कैंडल मार्च में छलका गुस्सा और दर्द
Piro, Bhojpur | Jun 24, 2026 पुलिस पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में मोमबत्ती लिए लोग सड़कों पर उतरे और पूरे शहर को भावुक माहौल में बदल दिया। हर तरफ भरत तिवारी अमर रहें के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। मंगलवार की रात 7:00 के करीब इब्राहीमपुर से निकला कैंडल मार्च लोहिया चौक पहुंचा।