वार्ड नंबर 1 में जनता से मिले नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष करण शर्मा ने वार्ड नंबर 1 का दौरा कर स्थानीय जनता से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं एवं जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
स्थानीय लोगों ने वार्ड में रास्तों, स्ट्रीट लाइट, रेलिंग तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे नगर परिषद अध्यक्ष के समक्ष रखे। करण शर्मा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जमीनी स्तर पर लोगों से संवाद करना बेहद जरूरी है, ताकि वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
करण शर्मा ने कहा कि “जनसेवा का संकल्प, विकास की ओर निरंतर प्रयास” के उद्देश्य के साथ नगर परिषद क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा के लिए कार्य करती रहेगी।
Ani, Kullu | Aug 27, 2026