नागौर: नागौर शहर मे दुकान जा रहे एक युवक के साथ मारपीट और गाली गलौज करने का मामला आया सामने, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
Nagaur, Nagaur | Jun 10, 2024 नागौर मे मारपीट को लेकर कोतवाली थाने मे मुकदमा दर्ज हुआ है। परतानियो की गली निवासी भरत भट्ट ने रिपोर्ट देकर बताया कि सुबह 8 बजे वह घर से दुकान जा रहा था तभी उनके पड़ोसी दुलीचंद कंसारा व शिव कंसारा ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की, जिसमें परिवादी को काफी चोटें आई। इस दौरान परिवादी के भाई गोविंद ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने भाई को भी मारना शुरू कर दिया।