पीरो: राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी में जुटी अखिल भारतीय किसान महासभा, सदस्यता अभियान को किया जाएगा तेज
Piro, Bhojpur | Jul 6, 2026 प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन में सोमवार को 5 बजे के करीब अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया तथा कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी।