रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कुश सिदार उर्फ छोटे (19) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। घटना 25 मई की बताई जा रही है, जब युवती की मां घर से बाहर गई हुई थी। घर लौटने पर युवती ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Raigarh #Chakradharnagar
#Viralpost #todaynewsupdate #nonfollower
Sakti, Sakti | Jul 29, 2026