गोरखपुर: छात्रा को लेकर फरार हुई महिला, परिवार ने जताई उसे बेचने की आशंका
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 10वीं की एक 16 वर्षीय छात्रा के अपहरण का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि छात्रा शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपने इंटर कॉलेज से छुट्टी के बाद एक सहेली के साथ घर लौट रही थी।रास्ते में रेल विहार चौराहे के पास दोनों एक चाय की दुकान पर रुकीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला ने छात्रा की बात