कुडू: कुडू थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, तीन वाहन जब्त, 15 मवेशी बरामद, तस्कर फरार
कुडू थाना क्षेत्र के बड़की चांपी इलाके में मैन रोड दुर्गा मंदिर के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बजे मवेशियों की अवैध तस्करी को लेकर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई। कुडू पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन पिकअप वाहनों में क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंसकर कुल 15 मवेशियों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है।