कुडू: चूल्हापानी पहुंचे उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद, दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर की पूजा-अर्चना और किया पौधरोपण
लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे झारखंड की प्रमुख नदियों में से एक दामोदर नदी के उद्गम स्थल चूल्हापानी पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। यह स्थल कुडू प्रखंड के सलगी पंचायत में स्थित है। पूजन उपरांत उपायुक्त ने कहा कि दामोदर नदी राज्य की एक जीवनदायिनी नदी है, जो पांच सौ किलोमीटर से अधिक लंबी दूरी तय करती है।