कुडू: कुडू पुलिस ने चंपी पिकेट के पास अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया ज़ब्त, खनन विभाग को सौंपा प्रतिवेदन
अवैध खनन और बिना अनुमति बालू के परिवहन पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क है। बुधवार शाम करीब 3:30 बजे कुडू थाना क्षेत्र के चंपी पिकेट के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। ट्रैक्टर को तत्काल कब्जे में लेते हुए कुडू थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।