मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्यप्रदेश और राजस्थान में 20 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अंतर्राज्यीय आदतन चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर तकनीकी साक्ष्यों और 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर ग्राम बालागुढ़ा और उमरिया में दिनदहाड़े हुई नकबजनी का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी समेत कुल ₹4,62,150 मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही सिलसिलेवार चोरियों पर अंकुश लगा है।
#MandsaurNews #mandsaur #mandsaurmadhyapradesh