धर्मशाला: धर्मशाला के बगली के निवासी विनोद कुमार की गुवाहाटी में ASI की ट्रेनिंग के दौरान हृदय गति रुकने से हुई मौत
धर्मशाला विधानसभा के अंतर्गत ITBP में एएसआई की ट्रेनिंग करने के लिए गुवाहाटी गए वगली गांव निवासी विनोद कुमार 47 वर्षीय की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई,जवान का शव शुक्रवार तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है,जवान की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।