कन्नौज: 9 साल बाद जेल से घर वापस जा रहे व्यक्ति की एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में पुत्री के साथ हुई मौत, शव का हो रहा पोस्टमार्टम
9 साल से परिवार के लोग जिसका इंतजार का रहे थे, एक पल में ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई । दरअसल इटावा की जेल से सजा काटकर एक युवक 9 साल बाद अपने घर वापस जा रहा था की सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। बताते चलें कि कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र का रहने वाला 45 वर्षीय विजय कुमार एक हत्या के मामले में इटावा जेल में सजा काट रहा था ।