जमुई: मोहर्रम पर्व को लेकर टाउन थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में शांति और आपसी भाईचारे का दिया गया संदेश
Jamui, Jamui | Jun 24, 2026 मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर टाउन थाना परिसर में मंगलवार की शाम 5 बजे के बाद तक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बीडीओ, थानाध्यक्ष के अलावा दोनों समुदाय के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान मोहर्रम पर्व पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी लोगों ने अपने- अपने इलाके के हालात की जानकारी दी।