शिवपुरी नगर: नोहरीखुर्द में 35 साल पहले खरीदी जमीन पर विक्रेता के वंशजों की टेढ़ी नजर, तलवारें लहराकर जान से मारने की धमकी
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नोहरीखुर्द क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार दहशत में है। पीड़ितों का आरोप है कि करीब 35 वर्ष पूर्व वैध रूप से खरीदी गई भूमि पर अब विक्रेता के वंशज जबरन कब्जा करने और अपने नाम रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर जान से मारने की धमकी दी है।