जगाधरी: साढ़ौरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंची मां को बेटे की हत्या का चला पता, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज
इंदिरा कॉलोनी के पास खेत के नलकूप की हौद से 22 जुलाई को मिला शव रविदास मंदिर के पास रहने वाले 34 वर्षीय संदीप का था। उसकी मां बल देवी का आरोप है संदीप के दो दोस्तों अजय व रविंद्र उर्फ रवि ने कांवड़ यात्रा पर ले जाने के बहाने संदीप की हत्या की है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।