रायबरेली: सताव विकासखंड अंतर्गत क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, हजारों देशभक्तों के साथ संपन्न हुई रैली
Raebareli, Raebareli | Aug 15, 2026
15 अगस्त शनिवार की दोपहर 2बजे विकासखंड सताव के अंतर्गत क्षेत्र की मार्गों पर हजारों की संख्या में तिरंगा यात्रा मे लोग देखे गए, जो राष्ट्रभक्ति मे शराबोर दिखाई पड़े।भारी संख्या मे मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहनों की लंबी कटारे देखने को मिली हाथों मे झंडा तथा भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के उद्घोष सुनने को मिल रहे थे।यह रैली विभिन्न मार्गो से होकर निकली है।