रफीगंज: बारिश ने खोली विकास की पोल, कासमा रोड़ बस स्टैंड और न्यू एरिया की सड़कें बनीं दलदल, लोगों का फूटा गुस्सा
रफीगंज नगर पंचायत के कासमा रोड स्थित बस स्टैंड और न्यू एरिया में दो दिन की बारिश ने बदहाल सड़कों की हकीकत सामने ला दी है। जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि नगर पंचायत द्वारा विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं।