बालूमाथ: शेरेग़ड़ा उच्च विद्यालय का ताला तोड़कर लाखों रुपए के शैक्षणिक उपकरण की चोरी जांच में जुटी पुलिस
बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित शेरेग़ड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए के शैक्षणिक उपकरण की चोरी कर ली। जिसे लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा बालूमाथ थाने में चोरी होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई है। शनिवार सुबह विद्यालय शिक्षक जैसे ही विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय का मुख्य गेट समेत कई कक्षों का ताला कटा थाl