खानपुर: सारोला कलां क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने 11 केवी विद्युत लाइन के तारों को तोड़ा, बड़ा हादसा टला
सारोला कलां क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने 11 केवी विद्युत लाइन के तारों को तोड़ दिया परंतु बड़ा हादसा टल गया। सारोला कलां थाना पुलिस ने आज सोमवार को सुबह 11:00 बजे के लगभग बताया कि डंपर की ऊंची बॉडी से 11 केवी बिजली के तार व केवल टूट कर सड़क पर गिर गए। प्रथमदृष्टया चालक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है ।डंपर को जप्त कर लिया गया।