बिजनौर: भोगनवाला में पुलिस ने घर में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म व मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jun 27, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव भोगांवन वाला से पुलिस ने घर में घुसकर एक युवति से मारपीट व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आरिफ़ को गिरफ्तार किया है। आरिफ की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही थी। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। लगातार पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है।