जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, भोपाल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निदेशक श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. द्वारा कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गान किया गया ।
इस अवसर पर निदेशक महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं योगदान का स्मरण किया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
अपने उद्बोधन में निदेशक महोदय ने जनगणना-2027 के आगामी द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा आमजन से भी इस राष्ट्रीय महत्त्व के कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया ।
उन्होंने बताया कि सटीक एवं विश्वसनीय जनगणना देश की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। अतः जनगणना-2027 को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। @censusindia2027 @hmoindia #dcomp #census2027 #80independenceday #independenceday🇮🇳
4.9k views | Madhya Pradesh, India | Aug 15, 2026