गोपालगंज: बलियन सागर गांव के समीप स्कूटी पलटने से दो जीविका दीदी जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवन सागर गांव में गुरुवार को स्कूटी सवार दो महिला जीविका कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जख्मी कर्मियों को कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, डाक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।