मथुरा: बेटी के इलाज के लिए जोड़े गए पैसे चोरी, विरोध करने पर महिला को घर में घुसकर पीटा
यमुनापार क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि 4 जुलाई की शाम वह बच्चों के साथ दुकान पर गई थी। लौटते समय उसने पड़ोसी युवक को अपने घर की दीवार कूदकर भागते देखा। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से 50 हजार रुपये गायब थे। यह रकम उसके पति रामरतन ने जमीन बेचकर अपनी बीमार बेटी के इलाज के लिए रखी थी