बक्सर: बक्सर को मिले नए डीटीओ, प्रशांत रमानिया संभालेंगे परिवहन विभाग की कमान,वरिय अपर समाहर्ता गौरव सिंह का भी तबादला
Buxar, Buxar | Jul 13, 2026 बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत बक्सर जिले को नए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) की सौगात दी है। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद पर कार्यरत प्रशांत रमानिया का तबादला कर उन्हें बक्सर का नया जिला परिवहन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। अब तक बक्सर में डीटीओ का पद प्रभार में चल रहा था।