लोहंडीगुडा: धुरागांव में सुशासन तिहार का आयोजन, समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
जिले के लोहण्डीगुड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम धुरागांव में गुरुवार को दोपहर 1 बजे आयोजित 'सुशासन तिहार 2026' विकास और विश्वास का संगम बना, जहाँ एक ओर जनसमस्याओं के निराकरण हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का समाधान किया गया।वहीं दूसरी ओर शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित कर सामग्री का वितरण किया गया।