बकावंड: करपावंड एकलव्य विद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, सांसद महेश कश्यप ने किया उद्घाटन
*जगदलपुर, 03 अक्टूबर 2026/* करपावंड एकलव्य आवासीय विद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया। करपावंड एवं कोंडागांव एकलव्य विद्यालय के मध्य आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राएं कबड्डी, खो-खो, दौड़, वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों में उत्साह के साथ