आज गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे के बाद भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकुलाही में स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया जहां अचानक ब्लास्ट होने से लगभग 10 मजदूरों के झुलस जाने की खबर है जिसमें4 से 5 मजदूरों की मौत की खबर है जबकि कुछ घायल हो गए हैं फायर ब्रिगेड सहित पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची हुई है घायलों को अस्पताल भेजा गया है