गुन्नौर: गांव करकौरा निवासी ग्रामीण ने गांव के चार लोगों पर जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव करकौरा निवासी पन्नालाल ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीड़ित की गांव के समीप जमीन है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही नेकपाल, पप्पू, जसवंत और मोहित ने पीड़ित की जमीन पर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि विरोध करने पर चारों लोगों ने मारपीट की है। बचाने आई उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की है।