गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में 19 मई से पंचायत स्तर पर सहायता शिविर शुरू, आमजनों की समस्याओं का होगा समाधान
बिहार सरकार के निर्देश पर पंचायतों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में गया जिले में पहला शिविर 19 मई को लगाया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी व कर्मियों की तैनाती की गई है।प्राप्त आवेदनों का उसी दिन डिजिटलीकरण कर जिला स्तर पर भेजा जाएगा और 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा