वारासिवनी: एकोड़ी नाले में मिले अज्ञात शव की 3 दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस खंगाल रही गुमशुदगी की जानकारी
ग्राम एकोड़ी के नाले में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव करीब 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। तीन दिन तक शव को मरचुरी में सुरक्षित रखा गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव को दफना दिया गया। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की जानकारी भी खंगाल रही