फिरोज़ाबाद: जुमे की नमाज से पहले फ़िरोज़ाबाद पुलिस रही अलर्ट, एसपी सिटी ने फ़ोर्स के साथ सुरक्षा को लेकर शहर में किया पैदल मार्च
वफ्फ संशोधन विधेयक बिल को लेकर फ़िरोज़ाबाद शहर हाई अलर्ट पर है। जुमे की नमाज से पहले गुरुवार की रात फ़िरोज़ाबाद SP रविशंकर प्रसाद ने CO सिटी और कई थानो के फ़ोर्स के साथ शहर मे पैदल मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया है। साथ सुरक्षा को लेकर शहर मे पुलिस फ़ोर्स की तैनाती की गयी है। SP सिटी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है शहर शांत फिजा बिगाड़ने वालो सख्त कार्यवाही होंगी।