बांसगांव: ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल से घर लौट रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर
गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के हाटाबाजार में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्थानीय निवासी रामदवन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रामदवन साइकिल लेकर पैदल ही चौराहे से अपने घर लौट रहे थे। तभी ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।